DW Samachar – Header
BREAKING

The Nobel Prize in Chemistry 2022: केमिस्ट्री के लिए तीन वैज्ञानिकों को दे दिया गया नोबेल पुरस्कार, कल साहित्य के लिए होगा नाम का एलान

The Nobel Prize in Chemistry 2022
The Nobel Prize in Chemistry 2022
The Nobel Prize in Chemistry 2022
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

चिकित्सा और फिजिक्स के बाद आज केमिस्ट्री के लिए भी नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया है। ‌यह पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया जा रहा है। इनके नाम हैं। कैरोलिन बेट्रोजी (अमेरिका), मोर्टन मेल्डेल (डेनमार्क) और बेरी शार्पलेस (अमेरिका)। 81 साल के शार्पलेस को 2001 में भी दो अन्य वैज्ञानिकों के साथ यह पुरस्कार मिला था। नोबेल कमेटी के मुताबिक, इन वैज्ञानिकों ने क्लिक केमिस्ट्री को एक नया आयाम दिया है। इसके अलावा बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री में इनका रिसर्च भविष्य में मेडिसिन के लिए नया रास्ता खोलेगा। नोबेल पुरस्कार की घोषणा सोमवार को हुई थी। स्वीडिश वैज्ञानिक स्वंते पाबो को चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्हें निएंडरथल डीएनए पर उनकी खोजों के लिए ये पुरस्कार मिला था। इसके बाद मंगलवार को भौतिकी विज्ञान के लिए नोबेल प्राइज की घोषणा की गई थी। भौतिकी के लिए इस साल ये पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया गया। एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को भौतिकी विज्ञान के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया है। क्वांटम मेकैनिक्स’ के क्षेत्र में तीनों वैज्ञानिकों को कार्य करने के लिए नोबेल प्राइज दिया गया है। अब गुरुवार को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की जाएगी जबकि 10 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़