DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

शुक्र, अप्रैल 17, 2026

जहानाबाद खेल कार्यालय से खिलाड़ियों को खेल पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जहानाबाद जिले के खेल कार्यालय से राष्ट्रीय स्तर  तलवारबाजी विद्यालय खेल प्रतियोगिता U-14 के लिए जगदलपुर छत्तीसगढ़ रवाना किया गया। सहायक निदेशक सह जहानाबाद खेल पधाधिकारी सुश्री पूनम  ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया साथ ही खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा करते हुए कहा की जिले के साथ साथ बिहार और देश नाम करे। रवानगी के मौके पर जहानाबाद तलवारबाजी संघ के सचिव अन्नू शक्ति सिंह जिला कोच वेद प्रकाश रंजन तथा खेल कार्यालय के डाटा ऑपरेटर बिट्टू कुमार भी उपस्थित रहे। जिले के सचिव अन्नू शक्ति जी ने कहा की जहानाबाद जिले में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है सिर्फ खिलाड़ियों को सुविधा मिलनी चाहिए । खेल पधाधिकारी ने कहा की खिलाड़ियों को सभी सुविधा कराई जाएगी। ऐसे भी जिलाधिकारी पूरी कोशिश कर रहे है की हमारे जिले के खिलाड़ियों को सुविधा प्राप्त हो। जहानाबाद तलवारबाजी के U-14 से डी. ए. वी. स्कूल से कुणाल सिंह आर्या तथा साई सेंट्रल स्कूल से रोहित कुमार ये दो खिलाड़ी जहानाबाद जिले से बिहार राज्य का प्रतिनिधत्व कर रहे है ये जहानाबाद जिले के लिए गौरव की बात है। पूरे जिले के जनता के आशीर्वाद से खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर
पर परचम लहराकर जहानाबाद का नाम रौशन करेंगे। मालूम हो कि जहानाबाद के बच्चे तलवारबाजी के क्षेत्र में लगातार नए-नए कृतिमान स्थापित कर रहे हैं।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News