
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज केंद्र सरकार पर ताबड़तोड़ हमले किए। दिग्विजय सिंह ने सेना के पराक्रम पर कांग्रेस की ओर से सवाल उठाए गए हैं। भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू पहुंचने के बाद सोमवार को सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगें हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही हैं, जो नौकरी थीं, वो नोटबंदी के बाद समाप्त होती जा रही है। बीजेपी सरकार सिर्फ झूठ के पुलिंदा पर राज कर रही है। इसी दौरान दिग्विजय सिंह ने सेना पर भी सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए और कहा कि धारा 370 को हटाने के बाद भी जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद जिंदा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बनाकर बीजेपी हिंदू-मुसलमानों को बांट रही है। जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजिय सिंह बोले- केंद्र ने संसद में अब तक पुलवामा हमले और सर्जिकल स्ट्राइक की रिपोर्ट नहीं दी है। भाजपा की सरकार केवल झूठ फैला रही है। हमारे 40 जवान पुलवामा में शहीद हो गए। सीआरपीएफ के डायरेक्टर ने मांग की थी कि यह संवेदनशील जोन है। जवानों को हवाई जहाज से श्रीनगर भेजा जाए, लेकिन मोदीजी ने मना कर दिया। सरकार ने जानकर ऐसा किया। वहां हर गाड़ी की चेकिंग होती है तो फिर स्कॉर्पियो गाड़ी की जांच क्यों नहीं हुई, जिसके टकराने से ब्लास्ट हुआ। कांग्रेस नेता ने कहा कि 370 हटने से फायदा किसका हुआ? कहते थे आतंकवाद खत्म हो जाएगा, हिंदुओं का बोलबाला हो जाएगा लेकिन जब से धारा 370 हटी है। आतंकवाद बढ़ा है। रोज कुछ ना कुछ हो रहा है। पहले ये आतंकवाद घाटी तक सीमित था, लेकिन अब राजौरी, डोडा तक पहुंच गया है। केंद्र सरकार समस्या कायम रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि हुकूमत यहां की समस्या का निदान करना नहीं चाहती है। हुकूमत यहां का फैसला नहीं करवाना चाहती। ये समस्या कायम रखना चाहती है, ताकि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बनती रहें और हिंदू- मुसलमानों में नफरत फैलती रहे। कभी आपने देखा कोई प्रधानमंत्री किसी फिल्म का प्रचार करने गया हो।बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस की मंशा को कटघरे में खड़ा किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस को हमेशा से सेना पर शक रहा है। वहीं गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस का चरित्र सबके सामने है। सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान के साथ कांग्रेस को भी दर्द है। कांग्रेस को दिखना बंद हो गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












