बुध, अप्रैल 15, 2026

अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और टीम इंडिया के खिलाड़ी केएल राहुल चंद घंटों में लेंगे सात फेरे, शादी में शामिल होने के लिए पहुंचीं बड़ी हस्तियां

Athiya Shetty and KL Rahul are all set to tie the knot today
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और टीम इंडिया के खिलाड़ी केएल राहुल चंद घंटों बाद ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी की रस्में सुनील शेट्टी के फार्म हाउस खंडाला में होंगी। मुंबई से खंडाला करीब 80 किलोमीटर दूर है। सुनील शेट्टी के फार्म हाउस पर कई दिनों से केएल राहुल और अथिया शेट्टी की तैयारियां चल रही थी। ‌शादी समारोह में बॉलीवुड, खेल जगत समेत तमाम बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। रिपोर्ट के मुताबिक आज शाम 4 बजे अथिया और केएल राहुल हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामेंगे। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। फेरों के लिए मंडप भी सज चुका है। रविवार को अथिया शेट्टी और केएल राहुल का संगीत का फंक्शन हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी में कपल ने नो फोन पॉलिसी रखी है। किसी भी गेस्ट को फोन ले जाने की परमीशन नहीं है। लेकिन फिर भी वेडिंग वेन्यू से कपल के संगीत सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सुनील शेट्टी का खंडाला वाला बंगला लाइटों से सजा हुआ दिखाई दे रहा है। अथिया और केएल राहुल के वेडिंग वेन्यू पर मेहमानों की चहल-पहल साफ देखी जा सकती है।

सभी लोग ट्रेडिशनल आउटफिट में तैयार हैं। मेहमानों की लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान, एमएस धोनी, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ जैसे सेलेब्स शामिल हैं। इनके अलावा कई टीम इंडिया के खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। वहीं बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अजय देवगन ने ट्वीट कर सुनील शेट्टी को बेटी की शादी की बधाई दी। अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिखा, मेरे प्यारे दोस्तों सुनील शेट्टी और माना शेट्टी को उनकी बेटी अथिया शेट्टी की केएल राहुल से शादी के लिए बधाई। केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने 2020 में इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। क्या आप जानते हैं कि वे पहली बार एक म्यूचुअल फ्रेंड्स के जरिए मिले थे? जी हां, केएल राहुल और अथिया की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी बाद में फिर दोनों एक-दूसरे को बर्थडे विश करने लगे और जल्द ही गहरे दोस्त बन गए, और उनकी दोस्ती को रोमांस में बदलते देर नहीं लगी। यह जोड़ी अब शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News