DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

सब्जी मंडी स्थित बर्तन दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

जहानाबाद के सब्जी मंडी स्थित एक बर्तन की दुकान में रात करीब 3:00 बजे भीषण आग लग गई। इस आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

दुकान के मालिक रामजी ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने दी। आग लगने से उनकी पूरी जिंदगी की जमा-पूंजी खाक हो गई। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान में मुख्य रूप से फाइबर के बर्तन बिकते थे, उसके अलावा घर मे इस्तेमाल होने वाली लगभग जरूरी चीजें उनकी दुकान में बेचा जाता था। आग के कारण दो मंजिला दुकान पूरी तरह धु धु कर जल उठा और कुछ दिन घंटों में सब कुछ खाक हो गया।

Massive fire broke out in a utensils shop in Jehanabad’s Sabzi Mandi Area, Goods worth lakhs burnt

रामजी ने कहा आग कैसे लगी, यह तो जांच का विषय है और सुबह में आसपास लगे सीसीटीव कैमरे की फुटेज देखने के बाद हीं कोई अंदेशा लगाया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द जांच कराने की मांग की है। इस हादसे ने दुकान मालिक को सड़क पर ला दिया है, और अब उनके पास कुछ भी नहीं बचा।

वहीं अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग को सूचना मिलने के बाद पहले छोटी गाड़ी भेजी गई लेकिन उससे बात नहीं बन पाई और दुकान की भयावह स्थिति को देखते हुए दूसरी गाड़ी भेजी गई जिसके बाद करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News