DW Samachar – Header
BREAKING

तलाक की खबरों के बीच शोएब-सानिया का बड़ा खुलासा

पिछले काफी दिनों से लगातार पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर और भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर आ रही है। बताया जा रहा है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच पिछले कुछ दिनों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और यही कारण है कि इस तरह … Read more

The-Mirza-Malik-Shw
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पिछले काफी दिनों से लगातार पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर और भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर आ रही है। बताया जा रहा है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच पिछले कुछ दिनों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और यही कारण है कि इस तरह की खबरें मीडिया के बीच आ रही है। हालांकि मीडिया जब तक इस बारे में कुछ सोचती या फिर कुछ पता लगाती, उससे पहले ही सानिया और शोएब के एक नए शो का ऐलान हो गया है।

तलाक को लेकर अभी तक सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऐसे में अब शो का आने की खबर से प्रशंसकों को लग रहा है कि उनके अलग होने की बात क्या एक पब्लिसिटी स्टंट थी। शनिवार की रात ओटीटी प्लेटफार्म उर्दूफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के साथ आगे की घोषणा की। इसके साथ उन्होंने द मिर्जा मलिक शो के बारे में भी बताया। इस शो का पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसमें दोनों को देखा जा सकता है। इसके साथ लिखा गया है, ‘द मिर्जा मलिक शो जल्द उर्दूफ्लिक्स पर आएगा।

Digital Women Trust

इस शो की चर्चाएं बड़ी जोर-शोर से हो रही है और साथ ही उम्मीद लगाई जा रही है कि शोएब और सानिया अपने इस शो के जरीए जो तलाक की बात उठी है, उसका खुलासा भी करेंगे और उसकी सच्चाई को भी सबके सामने रखेंगे। बहरहाल, खबर की शक्ल में सामने आई अफवाहों के बीच शोएब मलिक रो पड़े। हालांकि, उनके रोने का सानिया के साथ उनके रिश्ते से कोई लेना देना नहीं रहा। बल्कि, लाइव टीवी शो में उनके आंसू इसलिए छलक पड़े क्योंकि उन्हें T20 वर्ल्ड कप से जुड़ा एक पल याद आ गया।

शो के लिए जो तस्वीरे क्लिक करवाई गई है उसमें पीछे बुर्ज खलीफा बिल्डिंग भी नजर आ रही है। हालांकि उनके फैन काफी कन्फ्यूज है। दोनों को सन 2018 में एक बेटा हुआ है। वहीं पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार दोनों अपनी शादी को समाप्त करने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने शोएब मालिक का नाम पाकिस्तानी आयशा ओमार से भी जोड़ा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़