शुक्र, अप्रैल 17, 2026

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे से 5 मैचों की टी-20 सीरीज 4-1 से जीती, आखिरी मैच में संजू सैमसन ने खेली शानदार पारी

Samson, star as India complete 4-1 series win
Samson, star as India complete 4-1 series win

टीम इंडिया ने 5वें टी-20 में जिम्बाब्वे को 42 हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज 4-1 से जीत ली। भारत ने 5वें टी-20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 167 रन बनाए। 168 रन चेज कर रही जिम्बाब्वे की टीम 18.3 ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गई। संजू सैमसन ने 58, शिवम दुबे ने 26 और रियान पराग ने 22 रन बनाए। संजू ने रियान के साथ 65 रन की साझेदारी की। जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजराबानी ने 2 विकेट लिए। डिओन मायर्स ने 34, फराज अकरम-ताड़ीवानाशे मरूमानी ने 27-27 रन बनाए। भारत के मुकेश कुमार ने 4 और शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News