DW Samachar – Header
BREAKING

सावित्री जिंदल को पीछे छोड़ रोशनी नाडार देश की सबसे रईस महिला उद्यमी बनीं, जानिए कौन हैं यह लेडी

सावित्री जिंदल को पीछे छोड़ रोशनी नाडार देश की सबसे रईस महिला उद्यमी बनीं, जानिए कौन हैं यह लेडी
Roshni Nadar Becomes India’s Richest Woman Entrepreneur, Surpassing Savitri Jindal – Know More About Her!

Roshni Nadar Becomes India’s Richest Woman Entrepreneur, Surpassing Savitri Jindal – Know More About Her!

तीन दिन पहले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे देश भर में धूमधाम के साथ मनाया गया। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने साहसी महिलाओं की खूब सराहना की । देश-दुनिया में महिलाओं ने अपनी काबिलियत की वजह से खास मुकाम हासिल किया है। राजनीति, विज्ञान, खेल और उद्योग जगत में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण बन गई है। अगर बात करें उद्योग जगत की तो होली से पहले रोशनी नाडार ने नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। अब रोशनी नाडार देश की सबसे रईस महिला उद्यमी बन गई हैं । एचसीएल ग्रुप के संस्थापक शिव नाडार ने हाल ही में बेटी रोशनी नाडार मल्होत्रा को कंपनी की 47% हिस्सेदारी ट्रांसफर की है। ‘ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स’ के मुताबिक, 3.13 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ रोशनी अब तीसरी सबसे अमीर भारतीय बन गई हैं। उनसे ज्यादा संपत्ति सिर्फ मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी के पास है। रोशनी नाडार अब देश की सबसे अमीर महिला भी हैं। इस मामले में उन्होंने सावित्री जिंदल को पीछे छोड़ दिया है, जिनके पास 2.63 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। जिंदल पांचवीं अमीर हस्ती हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स- इंडिया लिस्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी 7.7 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर गौतम अडाणी की संपत्ति करीब 6 लाख करोड़ रुपए है।

Digital Women Trust

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

रोशनी से पहले उनके पिता शिव नाडार भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे–

अमेरिका के साथ पार्टनरशिप में भूमिका रोशनी यूएस-इंडिया स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप फोरम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं। वे ‘द नेचर कंजर्वेंसी’ के ग्लोबल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं। इसके अलावा वे एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी के बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर भी हैं। रोशनी शिव नाडार फाउंडेशन की ट्रस्टी हैं। बिजनेस और समाज में योगदान के लिए उन्हें कई बार फॉर्च्यून इंडिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया जा चुका है। आईबीएम के 7 प्रोडक्ट्स का अधिग्रहण रोशनी 2009 में पिता की कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एचसीएल इन्फोसिस्टम्स की होल्डिंग कंपनी एचसीएल कॉरपोरेशन में शामिल हुईं थीं। 2020 में एचसीएल टेक की चेयरपर्सन बनीं। उनके नेतृत्व में एचसीएल ने 13,740 करोड़ रुपए में आईबीएम के 7 प्रोडक्ट्स का अधिग्रहण किया। यह एचसीएल के इतिहास में सबसे बड़ा अधिग्रहण था। रोशनी से पहले उनके पिता शिव नाडार भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे। उनके नेतृत्व वाली एचसीएल टेक्नोलॉजी देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। इसका मार्केट कैप 4.20 लाख करोड़ रुपए है। इसमें अब आधी से ज्यादा हिस्सेदारी शिव नाडार की बेटी के पास है। रोशनी ब्रिटेन की नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए भी किया है। रोशनी ने ब्रिटेन में स्काई न्यूज में बतौर प्रोड्यूसर करिअर की शुरुआत की थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़