DW Samachar – Header
BREAKING

रोहन जेटली अब बार फिर से बने DDCA के अध्यक्ष, तृणमूल नेता कीर्ति आजाद को हराया

दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) में लगातार दूसरी बार रोहन जेटली ने अपनी कुर्सी बरकरार रखी है। रोहन जेटली एक बार फिर से दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। इस रेस में रोहन जेटली को कीर्ति आजाद से कड़ी टक्कर मिली है, लेकिन, आखिर में वो बाजी मारने में कामयाब रहे। … Read more

Rohan Jaitley Re-elected as DDCA President, Defeats TMC Leader Kirti Azad

दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) में लगातार दूसरी बार रोहन जेटली ने अपनी कुर्सी बरकरार रखी है। रोहन जेटली एक बार फिर से दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। इस रेस में रोहन जेटली को कीर्ति आजाद से कड़ी टक्कर मिली है, लेकिन, आखिर में वो बाजी मारने में कामयाब रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली के बेटे रोहन जेटली ने कीर्ति आजाद को आधे से भी ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है। DDCA प्रेसीडेंट के इलेक्शन में रोहन जेटली को 1239 वोट मिले, जबकि कीर्ति आजाद को 610 वोट मिले। DDCA के इलेक्शन में कुल 2413 वोट पड़ते हैं, जिसमें जीतने वाले कंडिडेट के पास 1207 वोट होने जरूरी होते हैं।

DDCA में कौन क्या बना?

Digital Women Trust

रोहन जेटली के अलावा वाइस प्रेसीडेंट के पद पर शिखा कुमार को चुना गया है, जिन्हें 976 वोट मिले हैं। उन्होंने राकेश कुमार बंसल को हराया और सुधीर कुमार अग्रवाल को हराया। राकेश बंसल को 434 वोट जबकि सुधीर अग्रवाल को 381 वोट मिले हैं। सेक्रेटरी के पोस्ट पर रोहन जेटली कैंप के अशोक शर्मा विजयी रहे हैं। वहीं हरीश सिंगला ने 1049 वोट के साथ ट्रेजरार के पद पर बाजी मारी है औरअमित ग्रोवर DDCA के जॉइंट सेक्रेटरी चुने गए हैं।

Rohan Jaitley Re-elected as DDCA President, Defeats TMC Leader Kirti Azad

कैसा रहा रोहन जेटली का फर्स्ट टर्म ?

रोहन जेटली के पिता अरुण जेटली 14 साल तक DDCA के प्रेसीडेंट रहे थे। रोहन जेटली ने DDCA में कदम 4 साल पहले ही रखा, जब वो पहली बार इसके अध्यक्ष बने। रोहन जेटली की अध्यक्षता में अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम ने पिछले साल 5 वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी की। इसके अलावा इस साल दिल्ली प्रीमियर लीग T20 टूर्नामेंट का आगाज भी हुआ। उसका पहला एडिशन खेला गया, जिसमें ऋषभ पंत, ईशांत शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया।

बता दें कि कीर्ति आजाद का DDCA के चुनाव में मुख्य मुद्दा करप्शन था। हालांकि, वो इस मुद्दे के साथ रोहन जेटली को हराने में नाकाम रहे। 2019 में भारतीय जनता पार्टी से निकाले गए कीर्ति आजाद ने बाद में कॉग्रेस जॉइन किया। फिर वो 2021 में ममता बनर्जी की तृणमूल कॉग्रेस के साथ जुड़ गए।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़