DW Samachar – Header
BREAKING

टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत को बेहतर इलाज के लिए देहरादून से मुंबई शिफ्ट किया जाएगा

सड़क हादसे में घायल टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत को इलाज के लिए मुंबई ले जाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत को आज ही मुंबई रेफर किया जाएगा। फिलहाल, ऋषभ पंत का इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में किया जा रहा है। ये जानकारी श्याम शर्मा निदेशक डीडीसीए ने ट्वीट करके दी है। … Read more

Rishabh Pant Being Shifted to Mumbai for extensive treatment for his ligament injuries
Rishabh Pant Being Shifted to Mumbai for extensive treatment for his ligament injuries
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

सड़क हादसे में घायल टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत को इलाज के लिए मुंबई ले जाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत को आज ही मुंबई रेफर किया जाएगा। फिलहाल, ऋषभ पंत का इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में किया जा रहा है। ये जानकारी श्याम शर्मा निदेशक डीडीसीए ने ट्वीट करके दी है। ऋषभ पिछले छह दिन से देहरादून के अस्पताल में भर्ती हैं। पंत को देहरादून के मैक्स से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में रेफर किया जा सकता है। यहां उनके लिगामेंट इंजरी का इलाज होगा। अगर सर्जरी की नौबत आई तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उन्हें विदेश भेजेगा। ब्रिटेन या अमेरिका में उनका इलाज हो सकता है। ऋषभ पंत के दाएं घुटने में लिगामेंट टियर है। अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि यह किस ग्रेड का टियर है। लिगामेंट टियर से उबरने में 2 से 6 महीने का वक्त लगता है। बता दें कि 30 दिसंबर को टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत कार दुर्घटना का शिकार हुए थे। उनकी कार रुड़की के पास डिवाइडर से टकरा गई थी और पलट गई थी। हादसे की बाद कार में आग लग गई थी और कार पूरी तरह से जल गई थी। गाड़ी का शीशा तोड़कर पंत खुद बाहर निकले और फिर पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। पंत दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड लौट रहे थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी कार हादसे का शिकार हुई। पंत के सिर पर दो कट लगे हैं। उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट करने का फैसला किया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़