DW Samachar – Header
BREAKING

रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, छह विधायक बने मंत्री, पीएम मोदी सहित भाजपा और सहयोगी दलों के नेता रहे मौजूद

रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, छह विधायक बने मंत्री, पीएम मोदी सहित भाजपा और सहयोगी दलों के नेता रहे मौजूद
Rekha Gupta Sworn in as Delhi's Chief Minister; Six MLAs Inducted as Ministers, PM Modi and BJP Allies Attend Ceremony
Rekha Gupta Sworn in as Delhi's Chief Minister; Six MLAs Inducted as Ministers, PM Modi and BJP Allies Attend Ceremony
Rekha Gupta Sworn in as Delhi’s Chief Minister; Six MLAs Inducted as Ministers, PM Modi and BJP Allies Attend Ceremony

Rekha Gupta Sworn in as Delhi’s Chief Minister; Six MLAs Inducted as Ministers, PM Modi and BJP Allies Attend Ceremony

दिल्ली में आज से भारतीय जनता पार्टी की सरकार शुरू हो गई है। शालीमार बाग से बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें एलजी वीके सक्सेना ने पद की शपथ दिलाई। इस दौरान मंच पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं हैं। सीएम के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। आज देर शाम तक मंत्रालय और उनका पदभार भी सौंपा जा सकता है। पंकज सिंह बिहार के रहने वाले हैं और राजपूत चेहरा हैं। इसके अलावा रविंद्र इंद्राज दलित चेहरा हैं। बीजेपी ने सभी वर्गों को कैबिनेट में जगह दी है।

Digital Women Trust

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

Rekha Gupta Sworn in as Delhi's Chief Minister; Six MLAs Inducted as Ministers, PM Modi and BJP Allies Attend Ceremony

दिल्ली में बीजेपी 27 साल बाद सत्ता में वापस आई है। रेखा गुप्ता ने आतिशी का स्थान लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत कर रहे हैं। 50 से ज़्यादा फ़िल्मी सितारे और उद्योगपति भी वहां मौजूद थे । प्रमुख देशों के राजनयिकों को भी आमंत्रित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहर के मध्य, उत्तर और नयी दिल्ली क्षेत्रों में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई देता हूं। वे एक श्रेष्ठतम कार्यकर्ता हैं, जो दिल्ली की जनता की सभी अपेक्षाओं को निश्चित रूप से पूरा करेंगी। वे प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में विकसित दिल्ली बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। मेरी तरफ से उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़