DW Samachar – Header
BREAKING

Registrations For JNVST 2023 Begins: जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 06 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन छात्रों को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023 (JNVST 2023) में शामिल होना है। वे या उनके माता-पिता आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय में आवेदन … Read more

Registrations For JNVST 2023 Begins
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 06 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन छात्रों को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023 (JNVST 2023) में शामिल होना है। वे या उनके माता-पिता आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नवोदय विद्यालय में आवेदन करने की प्रक्रिया 31 जनवरी, 2023 तक जारी रहेगी।

रजिस्ट्रेशन से पहले इन बातों का रखें ध्यान:

Digital Women Trust

छठी कक्षा में एडमिशन के लिए जिस बच्चे का रजिस्ट्रेशन करने जा रहे हैं उसका जन्म 1-05-2011 से 30-04-2013 के बीच होना चाहिए। इसमें दोनों तारीख शामिल हैं।

अकेडमिक ईयर 2022 – 23 में सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूलों में पांचवीं क्लास मे पढ़ने वाले ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इस बात का ध्यान रखें कि स्टूडेंट को जिस जिले के स्कूल में एडमिशन लेना है वह उसी जिले में 5वीं की पढ़ाई कर रहा होना चाहिए।

प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल, 2023 को सुबह 11.30 बजे आयोजित होने वाली है।

JNV चयन परीक्षा 2023 का परिणाम जून 2023 तक घोषित होने की उम्मीद है।

कैसा होता है परीक्षा पैटर्न:

नवोदय विद्यालय के परीक्षा पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में मेंटल एबिलिटी टेस्ट के 40 सवाल होंगे जोकि 50 नंबर के होंगे और इन्हें करने के लिए 60 मिनट का वक्त मिलेगा। इसके अलावा अर्थमेटिक के 20 सवाल होंगे जो 25 नंबर के होंगे और इन्हें करने के लिए 30 मिनट का वक्त मिलेगा। लेंगुएट टेस्ट के 20 सवाल होंगे जो 25 नंबर के होंगे और इन्हें करने के लिए 30 मिनट का वक्त मिलेगा। इस तरह पूरे पेपर में 80 सवाल होंगे और पेपर 100 नंबर का होगा. इसे स्टूडेंट्स को 02 घंटे में पूरा करके जमा करना होगा।

JNVST 2022 ऐसे करें पंजीकरण:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर, “कक्षा VI जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के लिए यहां क्लिक करें।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 31.01.2023 है” पर क्लिक करें।

“कक्षा VI पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें।

आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें, और फॉर्म जमा करें।

भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़