
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
राजस्थान सरकार ने राज्य में रहने वाली सभी महिलाओं की बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए एक बड़ी पहल की है। राज्य सरकार ने राज्य की सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए ‘उड़ान योजना’ शुरू करने की घोषणा की है।
इस योजना अंतर्गत के राज्य की सभी महिलाओं मुफ्त में सेनेटरी नैपकिन दी जायेगी। पहले यह योजना पहले केवल स्कूल के छात्राओं को लाभ देती थी, लेकिन राजस्थान सरकार ने इसका दायरा बढ़ाने की पहल की है जिसके बाद अब राज्य की सभी महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत सरकार ने बजट भी जारी कर दिया है।
क्या है इस योजना का उद्देश्य:
राजस्थान सरकार के इस योजना का मुख्य रूप से महिलाओं को शारीरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक करनना है। के लिए है।
अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्वच्छता के प्रति लापरवाह होती है, विशेषकर के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं इस ओर ध्यान नहीं देती है। राज्य सरकार राज्य की सभी महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से उड़ान योजना की शुरुआत कर रहे हैं। जिसमें सभी महिलाओं को निशुल्क सैनिटरी नैपकिन दिया जाएगा। जिससे उनका बहुत से रोगों बचाव होगा साथ ही उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा।
उड़ान योजना के लिए राजस्थान मुख्यमंत्री जी ने 200 करोड़ रुपए का बजट पास किया है। जिसका लाभ राज्य की सभी महिलाओं को मिलेगा। और अब उन्हें हर महीने 12 सेनेटरी नैपकिन दिए जाएंगे। मुफ्त सेनेटरी नैपकिन मिलने से महिलाओं छात्रों, किशोरियों को अच्छा स्वास्थ्य और हाइजीन की सुविधा मिलेगी।
राजस्थान सरकार ने राज्य के सभी विद्यालय कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों को नोटिस जारी करके योजना की शुरुआत चरणबद्ध तरीके से करने के लिए कहा है ताकि राज्य की सभी छात्राएं महिलाएं इसका लाभ उठा सकें। वहीं इस योजना की जानकारी देने के लिए महिला स्वयं सहायता समूह तथा गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा समय-समय पर अलग-अलग जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे ताकि सभी महिलाएं को इस योजना की जानकारी मिल सके।
कैसे उठाएं उड़ान योजना का लाभ:
राजस्थान सरकार ने उड़ान योजना के तहत कोई भी आवेदन प्रक्रिया नहीं जारी की है। अधिकारियों ने बताया है कि कोई भी महिला निशुल्क सैनिटरी नैपकिन राज्य के किसी भी स्कूल कॉलेज एवं आंगनवाड़ी केंद्रों से प्राप्त कर सकते हैं। यहां सैनिटरी नैपकिन का मुफ्त वितरण किया जाएगा। योजना विशेष रूप से गांव में रहने वाली महिलाओं के लिए है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण और संकोच वर्ष सैनिटरी नैपकिन खरीदने में असमर्थ होते हैं ऐसी महिलाएं निसंकोच इन केंद्रों में जाकर मुक्त सेनेटरी नैपकिन पा सकते हैं। उड़ान योजना से सुविधा, सूचना एवं इससे संबंधित जानकारी एवं शिकायत के लिए राजस्थान सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जो 181 है। योजना से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















