DW Samachar – Header
BREAKING

Punjab: Five killed in Gurdaspur Road Accident

पंजाब के गुरदासपुर में भीषण सड़क हादसा, टिप्पर और आल्टो कार में टक्कर में पांच की मौत पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई है।यह घटना गुरदासपुर से करीब सात किलोमीटर दूर गांव खोखर के नजदीक गुरुवार देर शाम को हुई, जहाँ आल्टो कार एवं टिप्पर में हुई टक्कर में … Read more

accident DW

पंजाब के गुरदासपुर में भीषण सड़क हादसा, टिप्पर और आल्टो कार में टक्कर में पांच की मौत

पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई है।
यह घटना गुरदासपुर से करीब सात किलोमीटर दूर गांव खोखर के नजदीक गुरुवार देर शाम को हुई, जहाँ आल्टो कार एवं टिप्पर में हुई टक्कर में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक चार साल का बच्चा शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार कलानौर निवासी सभी लोग अपनी आल्टो कार में गुरदासपुर डॉक्टर के पास दवा लेने आये थें। 
दवा लेने के बाद जब वह वापस गांव कलानौर जा रहे थे तो गुरदासपुर में कलानौर रोड पर स्थित कैब्रिज स्कूल के नजदीक गांव खोखर के पास कार चालक किसी अन्य गाड़ी को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान सामने से मोपेड आ गई जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी असंतुलित होकर सामने से आ रहे एक टिप्पर से जा टकराई। इस हादसे में कार में बैठे सभी पांच सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद मृतकों को सिविल अस्पताल गुरदासपुर पहुंचाया गया, जहां सभी डॉ ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़