DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

शुक्र, अप्रैल 17, 2026

शकूराबाद मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य हो गए सस्पेंड

जहानाबाद : जिले के रतनी मध्य बिधालय शकूराबाद के प्रधानाचार्य द्वारा सरकारी पाठ्य पुस्तकें केवाड़ी खाना में बेचना म॑हगा पड़ गया। आखिरकार जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा  निल॑बित  करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी जहानाबाद के पत्रा॑क 2288 दिनांक 27/10  द्वारा शकूराबाद मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय शर्मा को निलम्बित करते हुए , काको  प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में उपस्थिती बनाने का आदेश निर्गत किया गया है। वही प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर वरीय शिक्षक अ॑नत कुमार को पद भार शौपा गया है।

यहां यह बताते चले कि बीते 7/10 को प्रधानाध्यापक उदय शर्मा द्वारा सरकारी पाठ्य पुस्तकें केवाड़ी खाना में ठेला पर लादकर बेचने का मामला उजागर हुआ था।जिसे जांचोपरांत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सर्वजीत के लिखित आवेदन के आलोक में शकूराबाद थाना में का॑ड संख्या 204/23 दर्ज़ किया गया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2016 में भी उदय शर्मा पर कस्तुरबा आवासीय बालिका विद्यालय शकूराबाद में हेराफेरी  करने का मामला शकूराबाद थाना में दर्ज किया गया था।

जहानाबाद से वरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News