DW Samachar – Header
BREAKING

वोटों की गिनती जारी: कुछ देर में नए राष्ट्रपति का एलान, महामहिम के स्वागत में भाजपा निकालेगी विजयी जुलूस

आज भाजपा खुश है। भाजपा के खुश होने के दो कारण हैं। ‌ पहला एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। दूसरा, राष्ट्रपति चुनाव परिणाम के बाद आज भाजपा विजय जुलूस निकाल रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस खेमे में मायूसी छाई हुई है। नेशनल हेराल्ड केस … Read more

inshot_20220622_1056434317688734211858681816
Presidential Elections 2022: Counting of votes is underway
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

आज भाजपा खुश है। भाजपा के खुश होने के दो कारण हैं। ‌ पहला एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। दूसरा, राष्ट्रपति चुनाव परिणाम के बाद आज भाजपा विजय जुलूस निकाल रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस खेमे में मायूसी छाई हुई है। नेशनल हेराल्ड केस के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूछताछ कर रही है। ‌इसी के विरोध में कांग्रेस के नेता सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। कांग्रेस के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। ‌वहीं भाजपा हाईकमान ने नए राष्ट्रपति के स्वागत करने की तैयारी कर ली है। आज देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे। इसे लेकर भाजपा उत्साहित है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती 11 बजे से शुरू हो गई।

कुछ ही देर बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। ‌बीजेपी राष्ट्रपति चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त है। पार्टी ने विजय जुलूस की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इतना ही नहीं द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान ओडिशा के रायरंगपुर में तो जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। नतीजे आने के बाद मिठाइयां बांटी जाएंगी। रायरंगपुर में लड्डू बनने शुरू हो गए हैं। इतना ही नहीं जीत के बाद विजय जुलूस भी निकालने की तैयारियां की गई हैं। द्रौपदी मुर्मू के गांव में साफ-सफाई विकास कार्य भी तेजी के साथ शुरू हो गए हैं। गांव और उसके आसपास विद्युतीकरण भी शुरू हो गया है। आसपास क्षेत्र को भी खूब भव्य रूप से सजाया गया है। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग हुई थी। नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़