DW Samachar – Header
BREAKING

पाकिस्तान की सीमा से लगे पंजाब के तरनतारन थाने में रॉकेट लॉन्चर से किया अटैक, मचा हड़कंप एजेंसियां जांच में जुटी

Police station in Punjab’s Tarn Taran attacked with RPG
Police station in Punjab’s Tarn Taran attacked with RPG
Police station in Punjab’s Tarn Taran attacked with RPG
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पाकिस्तान की सीमा से लगे तरनतारन में शुक्रवार रात थाने में रॉकेट लॉन्चर से हमले की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद जिले का पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। ‌ पंजाब में रॉकेट लॉन्चर से हमले की घटना दूसरी बार हुई है। ‌तरनतारन के सरहाली थाने पर रात 1 बजे हुए इस हमले में वैसे तो कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन अगर यह रॉकेट लॉन्चर सीधा अटैक करता तो इससे कई पुलिसकर्मियों की जान भी जा सकती थी। राष्ट्रीय राजमार्ग 54 (एएसआर-बठिंडा) से सरहाली थाने पर अज्ञात बदमाशों ने रॉकेट लॉन्चर जैसे हथियार से अटैक किया। इस हमले की वजह से थाने की दीवार, सांझ केंद्र के दरवाजों के शीशे और दरवाजे का एक स्क्रॉल टूट गया। वहीं इस हमले के बाद वारदात वाली जगह फारेंसिक टीम पहुंच गई है और सबूत जुटाने में लगी है। इस हमले के बाद अब बड़े सवाल खड़े हो रहे है कि रॉकेट लॉन्चर जैसे हथियार पंजाब में पहुंच कैसे रहे है और उनसे पुलिस थानों पर अटैक हो रहा है। इन हथियारों को चलाने के लिए ट्रेनिंग कहा दी जा रही है। पंजाब में लगातार हो रहे इन हमलों से पीछे पंजाब को टारगेट करने की कोशिश नजर आ रही है। इसके पीछे समर्थकों की एक चैन काम कर रही है। इस हमले पर बीजेपी ने बड़ा बयान दिया है कि ये एक आतंकी हमला है। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। इससे पहले इस साल 8 मई को भी पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित मुख्यालय पर रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) अटैक किया गया है. यह अटैक शाम के वक्त हुआ था इस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई थी। तब अधिकारियों ने बताया था कि ग्रेनेड अटैक की वजह से एक दीवार और कांच के शीशे टूट गए हैं। यह अटैक पार्किंग में एक कार से किया गया था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़