DW Samachar – Header
BREAKING

PM Modi chairs all-party meet on India’s G20 presidency

PM Modi chairs all-party meet on India's G20 presidency
PM Modi chairs all-party meet on India's G20 presidency

गुजरात चुनाव के बाद पीएम मोदी ने खड़गे, येचुरी के साथ लगाए ठहाके, ममता-केजरीवाल भी रहे मौजूद

PM Modi chairs all-party meet on India's G20 presidency
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

सोमवार को खत्म हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में पक्ष और विपक्ष के नेताओं में जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। ‌खास तौर पर भाजपा और कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर सियासी बौछार की। ‌ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी को रावण भी कहा। पीएम मोदी ने भी कांग्रेस अध्यक्ष को इमोशनल सियासी कार्ड खेलकर गुजरात की जनता के सामने जवाब भी दिया। ‌ऐसे ही दिल्ली में नगर निगम चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं में जमकर जुबानी जंग हुई। ‌सोमवार शाम 5 बजे दिल्ली एमसीडी और गुजरात विधानसभा चुनाव खत्म हो गए। शाम को ही राजधानी दिल्ली से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जो चर्चा में रही। चुनावी रैलियों या जनसभाओं में पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर जमकर कीचड़ उछालते हैं लेकिन जब किसी समारोह में सामने आते हैं तब पुरानी बातों को भुलाकर एक दूसरे से खूब जमकर मिलते हैं। ‌बता दें कि सोमवार को पीएम मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में अहमदाबाद में वोट डाला। उसके बाद गुजरात से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में शाम को पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में जी-20 तैयारियों को लेकर सोमवार शाम 5 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीताराम येचुरी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डी राजा और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ ठहाके लगाते नजर आए। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। ‌

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित सर्वदलीय बैठक में यह नेता रहे मौजूद–

Digital Women Trust

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल समेत तमाम केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। बैठक में मौजूद कई प्रमुख नेताओं ने इस मौके पर अपने विचार रखे और पीएम मोदी को आयोजन की बेहतरी से जुड़े सुझाव भी दिए। सर्वदलीय बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी शामिल हुए थे। जी 20 की तैयारियों को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक में केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीआई महासचिव डी राजा, तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू जैसे देश के तमाम प्रमुख दलों के अध्यक्ष मौजूद रहे। बता दें कि अगले साल 2023 में 9-10 सितंबर को राजधानी नई दिल्ली में जी 20 के प्रमुख नेताओं का एक शिखर सम्मेलन होने वाला है। जी 20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं। जी-20 शिखर सम्मेलन की अगुवाई भारत कर रहा है। ‌

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़