
जहानाबाद में आज दिनांक 26-6-24 को तलवारबाजी संघ की टीम जहानाबाद सम्हारणालय खेल कार्यालय से मोतिहारी के लिए रवाना हुई। आगामी दिनांक 28 से 30-6-24 को आयोजित 26 वा जूनियर, युथ एवम सीनियर राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता 2024-25 जहानाबाद के खिलाड़ी भाग लेंगे। रवानगी के समय तलवारबाजी के सचिव अन्नू शक्ति सिंह एवम खेल प्रेमी संजय कुमार भी मौजूद थे। सचिव अन्नू शक्ति जी ने कहा की हम कई वर्षो से खिलाड़ियों को राज्य स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा ने का कार्य किया है। और सचिव ने कहा की सभी खिलाड़ियों के लिए उज्वल भविष्य की कामना करता हुं तथा जहानाबाद जिले के लिए गौरव की बात है की जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे है।जहानाबाद में प्रतिभा की कमी नहीं सिर्फ निखारने की जरूरत है। प्रतिभागी खिलाड़ियों के नाम क्रमशः 1.गौरव कुमार,2.कुणाल सिंह आर्या,3.अमित कुमार,4.उत्तम कुमार,5.वेद प्रकाश रंजन,6.धीरज कुमार,7.राजेश कुमार
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












