
जहानाबाद जिले में खेल से संबंधित खिलाड़ियों का हौसला काफी बुल॑द हैं।जिले के खिलाड़ियों ने दुसरे प्रदेश में जाकर खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर मेडल जितकर जिले का नाम रौशन किया है। चाहे खो खो प्रतियोगिता हो, तलवारबाजी हो, रग्बी फुटबॉल जैसे अनेक खेलों में जिले के खिलाड़ियों ने राज्य का प्रतिनिधित्व कर मेडल प्राप्त करने में सक्षम रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिले से राज्य का प्रतिनिधित्व जिले के खेल सचिव बिक्रम सिंह के नेतृत्व में 40 खिलाड़ियों का दल, प॑जा कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर में होने वाली प्रतियोगिता में भाग हेतु रवाना किए गए।
सचिव बिक्रम सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन का भी काफी सहयोग मिल रहा है। तथा जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि प॑जा कुश्ती खेल को स्कूली बच्चों को भी जोड़ने का प्रयास करें। वही उन्होंने कहा देश के सभी राज्यों में इस खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है,पर॑तु बिहार ही एक यैसा राज्य है, जो इस खेल में पिछे है। वही उन्होंने बताया कि हमारे नेतृत्व में 40 खिलाड़ी हैं और मुझे पुरा विश्वास है कि ज्यादा से ज्यादा मेडल जितकर राज्य और जिला का नाम रौशन करेंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












