
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में आज सुबह सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और लगभग 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वहीं मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद पीलीभीत में वाहन दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 23, 2022
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीलीभीत के गजरौला थाना इलाके के पास आज सुबह करीब 4 बजे डीसीएम में सवार लोग हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे थे। तभी ड्राइवर को झपकी आने से डीसीएम पेड़ से टकरा गई और हाईवे पर पलट गई।
हादसे का शिकार हुए ज्यादातर लोग लखीमपुर के गोला के रहने वाले हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












