DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

सोनीपत नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, पत्थर से कार के टकराने पर लगी आग, 3 की घटना स्थल पर मौत

Accident In Sonipat: 3 killed and 3 critical injured in road accident in Sonipat National Highway
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

सोनीपत में नेशनल हाईवे 334 बी पर आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया। एक i10 कार पत्थर से टकराई जिसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए और तीन गंभीर हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, निर्माण के चलते बहालगढ़ में हाईवे पर पत्थर रखकर रास्ता बंद किया गया था। लेकिन i10 कार उधर से जाने की कोशिश कर रहा था, जिस दौरान यह घटना घटित हुई।
वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची। सभी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, मृतक नारनौल, रेवाड़ी और गुरुग्राम के हैं। पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी है। राई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News