DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पिता के श्राद्ध कर्म के दौरान पांच बच्चों के पिता पर टूटा 11 हजार वोल्ट का तार, करंट लगने से मौत

Jehanabad News: पिता के श्राद्ध कर्म के दौरान पांच बच्चों के पिता पर टूटा 11 हजार वोल्ट का तार, करंट लगने से मौत
InShot_20260910_142529434

हुलासगंज। थाना क्षेत्र के अदरकी बिगहा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अदरकी बिगहा निवासी स्वर्गीय अमीरक मांझी के पुत्र छोटू मांझी के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि बुधवार को छोटू मांझी के पिता का श्राद्ध कर्म चल रहा था। घर में श्राद्ध भोज की तैयारी और आयोजन के बीच छोटू किसी काम से घर के पीछे गया था। इसी दौरान वहां से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का बिजली तार अचानक टूटकर उसके ऊपर जा गिरा। तार के संपर्क में आते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। एक ओर पिता के श्राद्ध कर्म का माहौल था, वहीं दूसरी ओर बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।बताया जा रहा है कि मृतक छोटू मांझी पांच बच्चों का पिता था। उसकी मौत से पत्नी और पांचों बच्चों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद गुरुवार सुबह तक गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा।

Digital Women Trust

किन्नर बहनों ने बताई घटना की पूरी जानकारी:
घटना के संबंध में मृतक की किन्नर बहनों ने बताया कि श्राद्ध कर्म के दौरान ही छोटू घर के पीछे किसी काम से गया था। इसी दौरान अचानक 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया, जिससे करंट लगने के कारण उसकी जान चली गई। परिजनों ने बिजली विभाग से घटना की जांच कराने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Jehanabad News: Father of five dies of electrocution after 11,000-volt wire falls on him during his father’s death anniversary rituals.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़