DW Samachar – Header
BREAKING

P T Usha is set to become the first woman president of the Indian Olympic Association (IOA) in the sports body’s 95-year-long history

पीटी ऊषा को मिल सकती है भारतीय ओलंपिक संघ की कमान, निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय
P T Usha

पीटी ऊषा को मिल सकती है भारतीय ओलंपिक संघ की कमान, निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय

P T Usha is set to become the first woman president of the Indian Olympic Association (IOA) in the sports body’s 95-year-long history
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत की महान एथलीट पीटी ऊषा को जल्द हीं खेलों में बड़ी जिम्मेदारीयां मिलने वाली है। खबरों की मानें तो पीटी उषा का भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का अध्यक्ष बनना करीब-करीब तय है। इस पद के लिए उन्हें निर्विरोध चुना जा सकता है।

बता दें कि 10 दिसंबर को आईओए के चुनाव होने वाले हैं और पीटी ऊषा अध्यक्ष पद के लिए अकेली उम्मीद हैं। अगर वह जीतती हैं तो इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला होंगी।

Digital Women Trust

मालूम हो कि पीटी ऊषा ने रविवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामंकन पत्र दाखिल किया है। उनके साथ-साथ 14 अन्य लोगों ने अलगअ-अलग पदों के लिए नामांकन दाखिल किया। आज नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा रविवार को समाप्त हो गई। शुक्रवार और शनिवार को आईओए के चुनाव अधिकारी उमेश सिन्हा को कोई नामांकन नहीं मिला। वहीं, रविवार को 24 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए।

इस आईओए के चुनाव में उपाध्यक्ष (महिला) और संयुक्त सचिव (महिला) के पद के लिए मुकाबला होगा। कार्यकारिणी परिषद के चार सदस्यों के लिए 12 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भरा है। आईओए में एक अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष (एक पुरुष और एक महिला), एक कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव (एक पुरुष और एक महिला), छह अन्य कार्यकारी परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए होंगे। इनमें से दो (एक पुरुष और एक महिला) निर्वाचित ‘एसओएम’ से होंगे। कार्यकारी परिषद के दो सदस्य (एक पुरुष और एक महिला) एथलीट आयोग के प्रतिनिधि होंगे।

कौन हैं पीटी ऊषा:

पीटी ऊषा का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। 1980 के दशक में पीटी उषा ने भारत को कई पदक दिलाएं। पीटी ऊषा के नाम एशियाई खेलों में चार स्वर्ण और सात रजत पदक हैं। वह 1982, 1986, 1990 और 1994 एशियाई खेलों में पदक जीती थीं। इसके अलावा उनके नाम एशियाई चैंपियनशिप में 14 स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक हैं। 58 साल की पीटी ऊषा 1984 ओलंपिक में 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर रही थीं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़