DW Samachar – Header
BREAKING

One child killed, four injured in IED blast in Rajouri’s Upper Dangri region of Jammu Kashmir

जम्मू के राजोरी में आईईडी ब्लास्ट, धमाके में एक बच्चे की मौत जम्मू संभाग के राजोरी जिले के डांगरी इलाके में के अंदर एक बार फिर से आईईडी ब्लास्ट होने ला मामला सामने आया है। इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को … Read more

One child killed, four injured in IED blast in Rajouri

जम्मू के राजोरी में आईईडी ब्लास्ट, धमाके में एक बच्चे की मौत

One child killed, four injured in IED blast in Rajouri’s Upper Dangri region of Jammu Kashmir
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

जम्मू संभाग के राजोरी जिले के डांगरी इलाके में के अंदर एक बार फिर से आईईडी ब्लास्ट होने ला मामला सामने आया है। इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्तपताल ले जाया गया है।
बता दें कि डांगरी क्षेत्र में 24 घंटे में यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले रविवार को आंतकियों ने लक्षित हत्याओं को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि यह धमाका भी पीड़ितों के घर के पास ही हुआ है। मौके पर पुलिस, सुरक्षाबल की टीम मौजूद हैं।

मालूम हो कि डांगरी गांव जिला जेल परिसर के पास पड़ता है। गांव थोड़ी ऊंचाई पर है और घर भी यहां एक दूसरे से कुछ दूरी पर हैं, लेकिन जिस तरह से करीब दो सप्ताह में दो बड़ी वारदातें हुई हैं, इससे सुरक्षा एजेंसियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। डांगरी के सरपंच धीरज शर्मा ने कहा, यह हमला पूरे सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े करता है। मौजूदा समय में यहाँ इलाके में लोग बेहद दहशत में हैं। कई तरह की सूचनाएं पहले से भी मिलती रही हैं। इसके बावजूद आतंकियों को समय पर पकड़ा नहीं गया, जिससे आज इतनी बड़ी वारदात हो गई।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़