DW Samachar – Header
BREAKING

नवीन पटनायक का ऐलान, हॉकी वर्ल्ड कप में जीतने वाले हर खिलाड़ियों को देंगे एक एक करोड़ रुपए

इस वर्ष पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का आयोजन भारत के ओडिशा में होने वाला है। भारत लगातार दूसरी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच भुवनेश्वर और राउरकेला में होने वाले हैं। इस बीच ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि … Read more

IMG-20230106-WA0007
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

इस वर्ष पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का आयोजन भारत के ओडिशा में होने वाला है। भारत लगातार दूसरी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच भुवनेश्वर और राउरकेला में होने वाले हैं। इस बीच ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अगर भारत यह विश्व कप जीतने में सफल रहता है तो भारतीय टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

बता दें कि उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राउरकेला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यहां बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम परिसर में विश्व कप गांव का उद्घाटन किया। विश्व कप गांव को रिकॉर्ड नौ महीने के अंदर बनाया गया है और इसमें हॉकी विश्व कप के स्तर के अनुरूप सभी सुविधाओं के साथ 225 कमरे हैं। विश्व कप विलेज में हॉकी विश्व कप की टीमें और अधिकारी रहेंगे। यह विश्व कप गांव राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को विश्व कप के लिहाज से बेहतर माहौल देगा। यहां हॉकी अभ्यास केंद्र और बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम भी खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विश्व कप विलेज में ठहरी राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम से बातचीत की। पटनायक ने कहा, “अगर हमारा देश विश्व कप जीतता है तो टीम इंडिया के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। मैं टीम इंडिया को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे चैंपियन बनकर उभरें।”

बता दें कि ओडिशा सरकार लगातार खिलाड़ियों के मनोबल को ऊंचा करने के प्रयास में कार्यरत है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के द्वारा विश्व कप के दौरान भी बड़ी मदद दी गई थी।
वहीं खिलाड़ियों ने भी ओडिशा सरकार की प्रशंसा की और देश के खिलाड़ियों और हॉकी के लिए बेहतर सुविधाएं और माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़