
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
मथुरा के वृंदावन में आज शाम को बड़ा हादसा हो गया है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर छुट्टी होने की वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए हुए थे। बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) के पास में एक मकान का छज्जा गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है 10 लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है। बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) के पास में बंदरों के दो गुटों में झगड़ा होने हुए से यह छज्जा गिर गया। जिस दौरान यह हादसा हुआ इस दौरान वहां से श्रद्धालु जा रहे थे। बता दें कि वृंदावन में काफी समय से बंदरों की आतंकी वजह से आने वाले श्रद्धालुओं परेशान रहते हैं।





जानकारी के मुताबिक विष्णु बाग वालों के मकान का छज्जा जर्जर था। इस जर्जर छज्जे पर बंदरों में झगड़ा हो रहा था। तभी अचानक से छज्जा गिर गया, जिससे नीचे से गुजर रहे श्रद्धालु दब गए। घटना वृंदावन के बांके बिहारी (Banke Bihari Temple) और स्नेह बिहारी मंदिर के पास की है। मौके पर पुलिस रेस्क्यू कर रही है। घटना स्थल पर अधिकारी मौके पर पहुंचे है। वहीं सीएम योगी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
#NewsUpdate: वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा
— DW Samachar (@dwsamachar) August 15, 2023
इमारत का छज्जा गिरने से 5 लोगों की मौत, कई घायल#Mathura #Vrindavan #dwsamachar #BankeBihariTemple #BankeBihari pic.twitter.com/sjXJZayKXJ
VIDEO | "An unfortunate incident happened this evening after a roof and wall of a building collapsed near Banke Bihari Temple, in which five people were killed and four injured," says Mathura DM Pulkit Khare. pic.twitter.com/Bq4RAd8Vhw
— Press Trust of India (@PTI_News) August 15, 2023
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












