शुक्र, अप्रैल 17, 2026

Maharashtra Govt imposes Lockdown again in various Districts

महाराष्ट्र के कई जिलों में दोबारा लगाया गया लॉकडाउन

Maharastra Lockdown again

महाराष्ट्र के कई जिलों में दोबारा कोरोना के मामलों को देखते हुए कई जिलों में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाया गया है। राज्य के अमरावती जिले में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है तो वहीं नागपुर सात मार्च तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। राज्य सरकार ने पुणे के भी सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान इन राज्यों में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर बाकी लोगों के घर से निकलने पर रोक है। सके अलावा महाराष्ट्र के चार अन्य जिलों अकोला, वाशिम, बुल्ढाड़ा और यवतमाल में भी पाबंदियां लगाई गई हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 8,807 नए केस दर्ज किए गए थे,और 80 लोगों की कोरोना संक्रमण से जाने गई हैं।
देश में कोरोना से सबसे अधिक लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News