DW Samachar – Header
BREAKING

मध्य प्रदेश के रीवा में ट्रेनी प्लेन क्रैश, पायलट की मौत, प्रशिक्षु और को पायलट गंभीर रूप से घायल

मध्यप्रदेश के रीवा में एक बड़ा हादसा हुआ है जहाँ एक ट्रेनी प्लेन मंदिर के गुंबद से टकरा कर क्रैश हो गया। इस दौरान प्लने में मौजूद पायलट और प्रशिक्षु गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस हादसे में सीनियर पायलट की मौत हो गई। पायलट कैप्टन विमल कुमार 54 साल के थे। वे … Read more

IMG-20230106-WA0003
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

मध्यप्रदेश के रीवा में एक बड़ा हादसा हुआ है जहाँ एक ट्रेनी प्लेन मंदिर के गुंबद से टकरा कर क्रैश हो गया। इस दौरान प्लने में मौजूद पायलट और प्रशिक्षु गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस हादसे में सीनियर पायलट की मौत हो गई। पायलट कैप्टन विमल कुमार 54 साल के थे। वे बिहार के पटना के रहने वाले थे।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार देर रात 11:30 बजे की है। यह चौरहटा थाने के उमरी गांव के मंदिर के पास हुई है, जहाँ निजी प्रशिक्षण कंपनी का प्लेन मंदिर की गुंबद और बिजली के तारों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वहीं हादसे में प्लेन के परखच्चे उड़ गए।
फिल्हाल प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है।

बता दें कि उमरी हवाई अड्डे में पल्टन कंपनी का प्लेन छात्रों को प्रशिक्षण देता था। गुरुवार की रात पायलट कैप्टन विमल कुमार जयपुर के रहने वाले छात्र सोनू यादव को प्रशिक्षण दे रहे थे। प्लेन उड़ान भरने के बाद मंदिर के गुंबद से टकरा गया। जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ और प्लेन क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले तो प्लेन क्षतिग्रस्त मिला।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जिसमें पायलट की गुरुवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि छात्र की हालत गंभीर है, जिसका इलाज जारी है।

फिलहाल, हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। संभावना जताई जा रही है कि कोहरे के कारण पायलट मंदिर का गुंबद नहीं देख पाया और उससे टकरा गया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़