DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: अमृत काल में अमर स्वतंत्रता सेनानी को अंतिम विदाई: श्री साधु शरण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि

अमृत काल में अमर स्वतंत्रता सेनानी को अंतिम विदाई: श्री साधु शरण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि
IMG_20250502_203720


जहानाबाद ने आज एक अमर सपूत को अंतिम विदाई दी। जिले के काको प्रखंड अंतर्गत टिमलपुर गाँव निवासी स्वतंत्रता सेनानी श्री साधु शरण सिंह का आज पूर्वाह्न 11 बजे निधन हो गया। 101 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। अमृत काल में उनके निधन ने जिले को जहां गहरे शोक में डुबो दिया, वहीं उनके जीवन संघर्ष और योगदान ने गौरव की अनुभूति भी कराई।

“वीर तुम बढ़े चलो, धीर तुम बढ़े चलो” की भावना को साकार करते हुए श्री सिंह ने युवावस्था में ही आज़ादी के संग्राम में कूद पड़े थे। अंग्रेजी शासन के खिलाफ अपने निर्भीक संघर्ष, जेल यात्राओं और बलिदानों के लिए वे सदा स्मरणीय रहेंगे। उनका जन्म 12 मई 1924 को हुआ था।

Digital Women Trust

1972 में भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर उन्हें “स्वर्ण जयंती सम्मान पत्र” तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा प्रदान किया गया था, जिसे उनके परिवार द्वारा आज भी गर्व से सहेज कर रखा गया है।

समाज के लिए आदर्श व्यक्तित्व
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद श्री सिंह सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे। वे ग्रामीण विकास, शिक्षा और आत्मसम्मान की चेतना फैलाने में सक्रिय रहे। न्यायप्रिय और अनुशासित जीवन के कारण वे एक मार्गदर्शक के रूप में स्थानीय समाज में आदर के पात्र रहे।

प्रशासनिक सम्मान एवं अंतिम दर्शन
उनकी अंतिम यात्रा में जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय और पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह ने भाग लेकर उनके निवास पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

जहानाबाद जिला प्रशासन और समस्त नागरिक समाज की ओर से इस महान स्वतंत्रता सेनानी को शत-शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी देशभक्ति, त्याग और सेवा की भावना सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें।

Last farewell to immortal freedom fighter in Amrit Kaal: Heartfelt tribute to Shri Sadhu Sharan Singh

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़