DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanbad News संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Jehanbad News संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
IMG_20260222_200355

जहानाबाद: नगर कांग्रेस अध्यक्ष सर्वर सलीम एवं दुर्गेश पांडे के नेतृत्व में वार्ड संख्या 27, मोहल्ला इरखी में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एआईसीसी की पर्यवेक्षक नीतू वर्मा, बिहार प्रदेश से नियुक्त पर्यवेक्षक विजय प्रताप तथा विश्वनाथ यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए एआईसीसी पर्यवेक्षक नीतू वर्मा ने कहा कि संगठन सृजन अभियान पूरे देश में संचालित किया जा रहा है और जहानाबाद में भी इसे प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रखंड, नगर, वार्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। जब तक बूथ स्तर तक संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक पार्टी को मजबूती नहीं मिल सकती।
उन्होंने बताया कि यह अभियान पार्टी नेतृत्व Rahul Gandhi एवं Mallikarjun Kharge के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। बिहार में संगठन को नए स्तर पर सुदृढ़ करने के लिए जिला एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटियों का गठन किया जाएगा तथा समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
बैठक में जिला प्रवक्ता प्रो. भूषण कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राम प्रवेश ठाकुर, कन्हाई शर्मा, शाहिद अनवर, सिवली लुमानी, रफी साहब, संजय यादव, हैदर बाबा, अशरफ साहब, इकबाल साहब, शाकिर आलम, धर्मेंद्र पांडे, इंद्रदेव कुमार, अरुण कुमार, अनिल सिंह, मो. इम्तियाज, मो. कौसर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। बैठक शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Jehanbad News Meeting under the organization creation campaign, emphasis on strengthening the organization till the booth level.

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़