DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद: सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल, पीएमसीएच रेफर

जहानाबाद: सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल, पीएमसीएच रेफर
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionLevel: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo:  ;confidence:  ;weatherinfo: null;temperature: 29;
Jehanabad: Two people seriously injured in road accident, referred to PMCH

जहानाबाद: जिले में नई बाईपास पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। मखदुमपुर टोल प्लाजा के पास शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना तब हुई जब मखदुमपुर से जहानाबाद की ओर जा रही बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को तुरंत जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। डॉक्टर सुनील रॉय ने बताया, “दोनों घायलों की स्थिति गंभीर है। उनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है, इसलिए उन्हें तुरंत पीएमसीएच रेफर किया गया है।” कागजात के आधार पर पुलिस ने घायलों की पहचान घोसी अलीगंज निवासी के रूप में की और परिजनों को सूचित किया। बता दे की आए दिन बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं। जहानाबाद बाईपास पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बन चुकी हैं। तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग को हादसों का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़