DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद समावेशी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश: जिला पदाधिकारी

जहानाबाद समावेशी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश: जिला पदाधिकारी
IMG-20241214-WA0312
Instructions to prepare Jehanabad inclusive and error free voter list: District Officer

अहर्ता तिथि 1.1.2025 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के क्रम में आज दिनांक 14 दिसंबर 2024 को जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय महोदया द्वारा प्राप्त किए गए प्रपत्रों की जांच की गई। जिलाधिकारी महोदया द्वारा मखदुमपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत अमथुआ एवं घोसी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत काको में प्राप्त सुपर चेकिंग के प्रपत्रों एवं उनसे संबंधित कार्रवाई की जांच की गई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा मखदुमपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत काको प्रखंड में अवस्थित मतदान केंद्र संख्या 20, मध्य विद्यालय हाटी तथा घोसी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत काको प्रखंड में अवस्थित मतदान केंद्र संख्या 52, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, काको का निरीक्षण किया गया। साथ हीं जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा त्रुटिरहित एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार करने हेतु बी. एल.ओ को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता जहानाबाद सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मखदुमपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी घोसी, अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी जहानाबाद एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी जहानाबाद उपस्थित रहें ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़