DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत रोजगार मेले का सफल आयोजन

Jehanabad: Successful organization of employment fair under Deen Dayal Upadhyay Rural Skill Scheme.

जहानाबाद जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड कार्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के प्रांगण में 17 दिसंबर 2024 को रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। यह आयोजन दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) द्वारा किया गया।

रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना था। इस मेले में नॉन-मैट्रिक से लेकर ग्रेजुएशन/आईटीआई तक की योग्यता वाले युवाओं ने हिस्सा लिया।

12 कंपनियों ने अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु अपने स्टॉल लगाए, जबकि 2 प्रशिक्षण सहयोगी कंपनियों ने युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करने के लिए भाग लिया।

मेले का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती अनीता कुमारी एवं सीडीपीओ दीपमाला कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस मौके पर जीविका के जिला स्तरीय अधिकारी, प्रबंधक रोजगार श्रीमती अपराजिता कुमारी, प्रबंधक संचार श्रीमती अर्चना कुमारी, प्रबंधक अधिप्राप्ति श्रीमती प्रिया कुमारी, प्रबंधक वित्त श्री नीतेश कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुश्री पुष्पलता कुमारी सहित जीविका के अन्य प्रखंड स्तरीय कर्मी उपस्थित रहे।

जिला परियोजना प्रबंधक ने मेले में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीविका द्वारा समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने आमजन से इस प्रकार के आयोजनों का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर उन्होंने रोजगार मेले को ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए “सुनहरा अवसर” बताया और कहा कि यह उनके भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

मेले के आंकड़े:

कुल 935 युवाओं का निबंधन हुआ।

325 युवाओं का चयन सीधी भर्ती के अगले चरण के लिए किया गया।

42 युवाओं को विभिन्न पीआईए द्वारा प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया।

70 युवाओं का चयन आरसेटी द्वारा स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए किया गया।

यह आयोजन जिले के युवाओं के लिए रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News