DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पीएचसी रतनी में प्रबंधक की लापरवाही से कर्मी और मरीज हो रहे परेशान

Jehanabad News: पीएचसी रतनी में प्रबंधक की लापरवाही से कर्मी और मरीज हो रहे परेशान
IMG-20250415-WA0101

सप्ताह में एक दिन उपस्थिति, बाकी दिनों नदारद रहते हैं स्वास्थ्य प्रबंधक

जहानाबाद रतनी: प्रखंड क्षेत्र के पीएचसी रतनी एवं शकूराबाद में पदस्थापित स्वास्थ्य प्रबंधक की लापरवाही और मनमानी का खामियाजा अस्पताल के कर्मियों और मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रबंधक की कार्यशैली से स्वास्थ्य कर्मी काफी आहत हैं और उनमें असंतोष व्याप्त है।

Digital Women Trust

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य प्रबंधक नियमित रूप से ड्यूटी पर उपस्थित नहीं रहते। सप्ताह में केवल एक दिन अस्पताल आकर उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कर लेते हैं, जबकि बाकी दिनों में अस्पताल से नदारद रहते हैं। उनकी इस कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि वे खुलकर कुछ कहने से डरते हैं, क्योंकि प्रबंधक के खिलाफ बोलना उनके लिए जोखिम भरा हो सकता है। नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि पिछले दो महीनों से प्रबंधक सप्ताह में केवल एक बार आ रहे हैं, और पूरे सप्ताह की उपस्थिति एक साथ दर्ज कर लेते हैं। इसके अलावा, अस्पताल के कार्यों में भी उनकी कोई विशेष रुचि नहीं दिखती, जिससे अस्पताल की व्यवस्था दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है।

स्थानीय लोगों और अस्पताल कर्मचारियों की मानें तो स्वास्थ्य प्रबंधक की लापरवाही के कारण मरीजों को जरूरी सुविधाएं समय पर नहीं मिल पा रही हैं। अस्पताल की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है और मरीजों को भटकना पड़ रहा है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि जिला सिविल सर्जन इस मामले को गंभीरता से लेते हैं या नहीं। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो अस्पताल की स्थिति और भी बदतर हो सकती है।

Jehanabad News: Workers and patients are facing problems due to the negligence of the manager in PHC Ratni

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़