जहानाबाद महापरिवर्तन आंदोलन के जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा शहर के मुख्य बाजार में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य दुकानदारों और आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। अभियान का नेतृत्व शिक्षिका डिम्पी कुमारी और शब्दाक्षर जिलाध्यक्ष सावित्री सुमन ने किया।
हॉस्पिटल मोड़ से लेकर अरवल मोड़ तक चले इस अभियान के दौरान महिलाएं दुकानदारों से व्यक्तिगत रूप से मिलीं और उन्हें दुकान के आगे डस्टबिन रखने तथा सफाई बनाए रखने की अपील की। डिम्पी कुमारी ने कहा कि “शहर की सुंदरता और नागरिकों की सेहत के लिए साफ-सफाई अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छता का सीधा संबंध हमारे स्वास्थ्य से होता है। इसलिए खुद स्वच्छ रहें और परिवार को भी स्वस्थ रखें।”
सावित्री सुमन ने उन दुकानदारों को समझाया जो दुकान के आगे कचरा फैलाकर रखते हैं। उन्होंने कहा, “आपका छोटा सा प्रयास पूरे शहर की तस्वीर बदल सकता है।” इस जनजागरूकता अभियान में ममता गुप्ता, पूनम कुमारी, गीता कुमारी, रूबी, कृति समेत दर्जनों महिलाएं शामिल थीं।
शहरवासियों ने महिला प्रकोष्ठ के इस प्रयास की सराहना की और इसे नियमित रूप से चलाने की मांग की। महिलाओं ने भी इस अभियान को हर सप्ताह चलाने पर सहमति जताई, जिससे स्वच्छता की भावना जन-जन तक पहुंचे और शहर स्वच्छ व सुंदर बने।
Jehanabad News: Mahaparivartan Mahila Prakoshtha’s unique campaign for cleanliness, message of ‘install dustbins – drive away dirt’ given
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












