DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: अरवल जदयू के नेता जितेन्द्र शर्मा के असामयिक निधन पर जहानाबाद जदयू ने जताया शोक

जहानाबाद अरवल जदयू के जिला उपाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री के सदस्य श्री जितेन्द्र शर्मा उर्फ जीतन शर्मा की एक सड़क दुर्घटना में हुई दुखद मृत्यु पर जहानाबाद जिला जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

जदयू जिलाध्यक्ष श्री दिलीप कुशवाहा ने अपने शोक संदेश में कहा कि जितेन्द्र शर्मा जदयू के एक कर्मठ, निष्ठावान और समर्पित नेता थे। उनका असामयिक निधन संगठन की अपूरणीय क्षति है। पार्टी हमेशा उनके योगदान को स्मरण करती रहेगी।श्री शर्मा 1994 से ही नीतीश कुमार के विचारों से प्रभावित होकर समता पार्टी से जनता दल (यू०) तक सफर करते हुए पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी का सेवा किए थे।

जदयू नेता श्री निरंजन केशव प्रिंस ने कहा कि श्री शर्मा हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे और पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। उनका जाना हम सबके लिए एक व्यक्तिगत क्षति है।

वहीं अन्य जदयू नेताओं ने संयुक्त रूप से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री जितेन्द्र शर्मा का जीवन सादगी, संघर्ष और समाज सेवा को समर्पित था। पार्टी उनके योगदान को हमेशा याद रखेगी। हम उनके परिवार के साथ इस दुःख की घड़ी में पूरी तरह से खड़े हैं।जदयू नेता राजीव नयन उर्फ राजू सिंह,जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी, निरंजन अंबेडकर,संजय सिंह, राजेश पटेल, अवधेश शर्मा, बैजनाथ शर्मा,जितेश चंद्रवंशी,सिया देवी,राम प्रवेश कुशवाहा,रणधीर पटेल,,चंद्रभानु कुशवाहा,राजू निषाद,मुरारी यादव,पंकज कुमार राकेश,विनय विद्यार्थी,प्रेम कुमार पप्पू,अजित शर्मा,मुकुल पटेल,राजेश कुमार शर्मा, शंकर देव वर्मा,सहित दर्जनों नेताओं ने मृत आत्मा के शांति लिए प्रार्थना किया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News