DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: शकूराबाद बाजार को जाम से कब मिलेगा छुटकारा?प्रतिदिन लग रहे जाम से आम लोगों को झेलनी पड़ रही हैं भारी परेशानियाँ

Jehanabad News: शकूराबाद बाजार को जाम से कब मिलेगा छुटकारा?प्रतिदिन लग रहे जाम से आम लोगों को झेलनी पड़ रही हैं भारी परेशानियाँ
InShot_20250429_085123252

जहानाबाद  जिले के रतनी प्रखंड स्थित शकूराबाद बाजार में प्रतिदिन जाम की विकराल समस्या ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों, मरीजों, और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर कब प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान निकालेगा?

कूर्था-जहानाबाद भाया शकूराबाद मुख्य पथ होने के कारण यह मार्ग छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। लेकिन बाजार क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण ने स्थिति को और भी बदतर बना दिया है। शकूराबाद अस्पताल से लेकर नेहालपुर मोड़ तक सड़क के दोनों ओर गुमटी, अस्थाई दुकानें, ठेला और सब्जी विक्रेताओं ने कब्जा जमा रखा है। नतीजतन, बाजार पार करने में लोगों को घंटों का समय बर्बाद करना पड़ता है।

Digital Women Trust

स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि पुलिस प्रशासन और प्रखंड प्रशासन के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। कई बार रोगी ले जा रहे एम्बुलेंस भी इस भीषण जाम में फंसे रहते हैं, जिससे मरीजों की जान पर बन आती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार रतनी फरीदपुर के अंचल अधिकारी को लिखित और मौखिक रूप से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अंचल अधिकारी स्वयं प्रतिदिन इस रास्ते से गुजरते हैं और कई बार जाम में फंसते भी हैं, फिर भी समस्या के समाधान की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है।

स्थानीय दुकानदारों ने भी शकूराबाद बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि अतिक्रमण हटने से न केवल आम जनता को राहत मिलेगी, बल्कि बाजार की व्यवस्था भी दुरुस्त होगी।

अब देखना यह है कि प्रशासन कब जागते है और शकूराबाद बाजार को जाम और अतिक्रमण की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए कारगर कदम उठाता है।

Jehanabad News: When will Shakurabad market get relief from traffic jam? Common people are facing a lot of problems due to daily traffic jam

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़