DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: VIP पार्टी का 7वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, राजद प्रत्याशी को समर्थन का ऐलान

Jehanabad News: VIP पार्टी का 7वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, राजद प्रत्याशी को समर्थन का ऐलान
IMG_20251104_174614

जहानाबाद विकासशील इंसान पार्टी (VIP) का 7वां स्थापना दिवस मंगलवार को जहानाबाद में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम में VIP जिला प्रभारी सिकंदर केवट, राजद प्रत्याशी राहुल शर्मा के भाई रोहित शर्मा सहित कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी नेताओं ने संगठन की मजबूती और गठबंधन की जीत के प्रति विश्वास जताया।

कार्यक्रम के दौरान VIP जिला प्रभारी सिकंदर केवट ने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी गठबंधन की मजबूत कड़ी है और आगामी विधानसभा चुनाव में राजद प्रत्याशी को पार्टी का पूर्ण समर्थन रहेगा। उन्होंने कहा कि VIP और राजद का गठबंधन जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर गठबंधन की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं, ताकि जहानाबाद में जीत सुनिश्चित हो सके।

Digital Women Trust

इस मौके पर राजद प्रत्याशी राहुल शर्मा के भाई रोहित शर्मा ने भी मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि VIP पार्टी का समर्थन हमारे लिए ऊर्जा का काम करेगा। दोनों दलों का लक्ष्य क्षेत्र के विकास और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करना है।

स्थापना दिवस समारोह में चंदन साहनी, चिंटू साहनी, राहुल साहनी, रिशु सनी, रितेश साहनी, नीतीश साहनी, सौरभ साहनी, मंगल केवट और हरेराम साहनी समेत पार्टी के कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। इन सभी ने पार्टी के सात वर्षों की यात्रा को ऐतिहासिक बताया और संकल्प लिया कि आने वाले चुनाव में VIP और राजद गठबंधन की जीत सुनिश्चित करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में VIP नेताओं ने मुकेश साहनी के नेतृत्व में पार्टी की उपलब्धियों को याद किया और कहा कि पिछड़े, अति पिछड़े और मछुआ समाज के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। स्थापना दिवस का यह आयोजन एकजुटता और संगठन की शक्ति का प्रतीक बनकर सामने आया।

Jehanabad News: VIP Party’s 7th foundation day celebrated with great pomp, support announced for RJD candidate

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़