DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सदर अस्पताल में युवक की मौत पर हंगामा, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

Jehanabad News: सदर अस्पताल में युवक की मौत पर हंगामा, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
IMG_20250911_124700

जहानाबाद जिले के सदर अस्पताल में अचानक हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे की वजह बनी अरवल जिले के मदन सिंह टोला निवासी प्रमोद चौधरी की मौत। प्रमोद को पुलिस इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आई थी, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, प्रमोद चौधरी को एक दिन पहले शराब पीने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेजा गया था। वहीं रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी तो पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आई। परिजनों का आरोप है कि जब सब कुछ सामान्य था तो अचानक मौत कैसे हो गई, यह सवाल खड़ा करता है।

Digital Women Trust

परिजनों का आक्रोश

मौत की खबर सुनते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। लेकिन वहां उन्हें न तो कोई डॉक्टर मिला और न ही पुलिसकर्मी। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। मृतक की साली गुड़िया कुमारी और अन्य परिजनों ने कहा कि पुलिस की लापरवाही और मारपीट के कारण प्रमोद की जान गई है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की।

पुलिस और प्रशासन की चुप्पी
मामले को लेकर अब तक न तो पुलिस और न ही प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। घटना के बाद से अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों की मांग
घटना के बाद मौजूद लोगों का कहना है कि पुलिस हिरासत में किसी भी आरोपी के साथ मारपीट नहीं होनी चाहिए। अगर किसी कैदी की तबीयत खराब होती है तो समय पर इलाज और सही देखभाल होनी चाहिए।

फिलहाल, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

Jehanabad News: Uproar over the death of a youth in Sadar Hospital, family members made serious allegations against the police

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़