जहानाबाद काको थाना क्षेत्र के ऐनवां गांव में एक महिला की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है। मृतका पूजा कुमारी का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया है। परिजनों ने काको थाना पुलिस को सूचना दी थी।जानकारी के अनुसार, पूजा कुमारी चार साल पहले ऐनवां गांव में विवाह कर ससुराल आई थी। गुरुवार को वह छत पर कपड़ा उठाने गई थी, इसी दौरान गिरने से उसकी मौत हो गई — ऐसा ससुराल पक्ष का कहना है। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले भी औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र से पहुंच गए। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पूजा की हत्या की गई है। मृतका के पिता, माता, भाई और मामा का कहना है कि पूजा को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पूजा के पिता ने बताया कि बेटी से सुबह फोन पर बात हुई थी। बातचीत के दौरान पूजा ने रोते हुए बताया था कि ससुराल वाले उसे मारने और ₹5 लाख की मांग कर रहे हैं। कुछ देर बाद बातचीत बीच में ही कट गई और फिर ससुराल पक्ष से पूजा के एक्सीडेंट में मौत की खबर मिली। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि पूजा के गले पर फंदे या गला दबाने के निशान हैं, जो स्पष्ट रूप से हत्या की ओर इशारा करते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। काको थाना के एसआई शिशुपाल ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण स्पष्ट हो पाएगा।
मृतका के परिजन सदमे में हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस भी हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।
शिशुपाल, एसआई, काको थाना ने मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”
Jehanabad News: Suspicious death of woman after falling from the roof, allegation of dowry murder
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












