DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: विश्व मानव व्यापार विरोध दिवस पर तटवासी समाज न्यास ने चलाया जागरूकता अभियान

Jehanabad News: विश्व मानव व्यापार विरोध दिवस पर तटवासी समाज न्यास ने चलाया जागरूकता अभियान
IMG_20250728_173002

जहानाबाद एवं मखदुमपुर रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों को किया गया सतर्क

जहानाबाद विश्व मानव व्यापार विरोध दिवस के अवसर पर तटवासी समाज न्यास एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के संयुक्त तत्वावधान में मानव तस्करी और बाल व्यापार के खिलाफ एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान जहानाबाद रेलवे स्टेशन और मखदुमपुर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें जीआरपी के एसएचओ दीप नारायण यादव, रेलवे सुरक्षा बल, संस्था के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में यात्री शामिल हुए।

Digital Women Trust

अभियान का उद्देश्य यात्रियों को यह समझाना था कि मानव तस्करी और बाल व्यापार जैसे जघन्य अपराध हमारे आसपास कैसे घटित होते हैं और उन्हें रोकने में आम नागरिकों की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है।

जीआरपी के एसएचओ दीप नारायण यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “रेलवे स्टेशन और ट्रेन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर तस्करी की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। अगर कोई व्यक्ति दो या अधिक बच्चों को संदिग्ध परिस्थिति में ले जाता दिखे, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन नंबर 112, रेलवे सुरक्षा बल, स्टेशन मास्टर या स्थानीय थाना को सूचना दें। आपकी छोटी सी सजगता किसी मासूम की जिंदगी बचा सकती है।”

संस्था के कार्यकर्ता हेमंत कुमार ने कहा कि हर दिन हजारों लोग रेलवे स्टेशनों से यात्रा करते हैं, ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि अगर किसी बच्चे के साथ संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो उसे नजरअंदाज न करें।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि बच्चों को नौकरी, शिक्षा या बेहतर जीवन का झांसा देकर दूसरे राज्यों में ले जाया जाता है, जहां उन्हें बाल श्रमिक, अंग व्यापार, भीख मंगवाने या अन्य अमानवीय कार्यों में जबरन धकेल दिया जाता है। कई बार तो उन्हें शारीरिक रूप से विकलांग बनाकर उनसे कमाई करवाई जाती है।

अभियान के दौरान पंपलेट, पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से भी जागरूकता फैलाई गई। साथ ही यह जानकारी दी गई कि बाल व्यापार और मानव तस्करी के खिलाफ कड़े कानूनी प्रावधान हैं और इस अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है।

तटवासी समाज न्यास एवं रेलवे सुरक्षा बल ने सभी नागरिकों से अपील की कि मानव तस्करी को जड़ से समाप्त करने के लिए सजगता, सूचना और सहयोग बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर शफी आलम, वैष्णवी केशरी, नवीन कुमार समेत कई स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों ने भाग लेकर अभियान को सफल बनाया और अपने स्तर से जनजागरूकता में योगदान दिया।

संस्था ने अंत में यह संदेश दिया:
“आपकी सजगता और साहस एक बच्चे का भविष्य संवार सकती है। आइए, मिलकर मानव तस्करी मुक्त भारत का निर्माण करें।”

Jehanabad News: There is a need for change in Bihar, now politics will be of honesty: Nitin Kumar

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़