DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बिहार में बदलाव की जरूरत, अब राजनीति होगी ईमानदारी की: नितिन कुमार

Jehanabad News: बिहार में बदलाव की जरूरत, अब राजनीति होगी ईमानदारी की: नितिन कुमार
IMG_20250728_171155

आम आदमी पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष ने कहा – “काम की राजनीति करेंगे, नाम की नहीं”

जहानाबाद आम आदमी पार्टी के जहानाबाद जिला युवा अध्यक्ष नितिन कुमार ने कहा है कि बिहार के हालात अब बदलाव की माँग कर रहे हैं। उन्होंने राज्य में शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और प्रशासन में व्याप्त समस्याओं को लेकर मौजूदा व्यवस्था पर कड़ा प्रहार किया।

Digital Women Trust

नितिन कुमार ने कहा, “बिहार का युवा डिग्री लेकर बेरोजगार घूम रहा है, किसान को फसल का उचित दाम नहीं मिलता, और आम लोग इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में भटकते रहते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि आज की राजनीति जातिवाद और भ्रष्टाचार की गंदी दलदल में फंसी हुई है।

उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब बिहार की जनता यह कहे कि “हमें चाहिए ईमानदारी की राजनीति“। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में यह साबित कर दिया है कि अगर नीयत साफ हो, तो सरकारें भी साफ-सुथरी चलाई जा सकती हैं।

नितिन ने कहा, “हम सत्ता के भूखे नहीं, सेवा के लिए राजनीति में हैं। हम VIP संस्कृति के खिलाफ हैं और आम जनता के बीच से ही निकले हैं।” उन्होंने यह भी दोहराया कि आम आदमी पार्टी जात-पात नहीं, बल्कि काम को प्राथमिकता देती है।

अपने संबोधन में उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा – “इस बार चुनाव में एक मौका ईमानदारी को दीजिए। हम वादा करते हैं, राजनीति में काम की संस्कृति लाएंगे, नाम की नहीं।

नितिन कुमार का यह बयान आगामी चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के तेवर और सोच को स्पष्ट रूप से दर्शाता है, जो पारंपरिक राजनीति के विरुद्ध एक साफ-सुथरे विकल्प के रूप में सामने आने की तैयारी में है।

Jehanabad News: There is a need for change in Bihar, now politics will be of honesty: Nitin Kumar

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़