बंधुगंज की रहने वाली सुरुचि कुमारी की दर्दनाक मौत, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम
जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधुगंज डीह गांव में सोमवार को फल्गु नदी में स्नान के दौरान डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान बंधुगंज डीह निवासी सुरुचि कुमारी के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार, सोमवारी के मौके पर पूजा-अर्चना के लिए गांव की कई बच्चियां फल्गु नदी में स्नान करने गई थीं। उसी दौरान सुरुचि गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जब तक उसे पानी से निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही घोसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jehanabad News: Teenager dies after drowning in Falgu river, had gone to take bath for worship
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












