DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: तपती गर्मी में प्याऊ की व्यवस्था न होने पर फुटपाथ दुकानदार संघ ने जताई नाराजगी, जिला प्रशासन से की शिकायत

Jehanabad News: तपती गर्मी में प्याऊ की व्यवस्था न होने पर फुटपाथ दुकानदार संघ ने जताई नाराजगी, जिला प्रशासन से की शिकायत
IMG_20250506_173627

जहानाबाद: जिले में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच फुटपाथ दुकानदारों के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं किए जाने पर फुटपाथ दुकानदार संघ ने नाराजगी जताई है। संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार चोपड़ा ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फुटपाथ दुकानदारों ने अपनी समस्याएं रखी थीं, जिसमें सबसे प्रमुख मांग थी – भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए प्याऊ की व्यवस्था। इस पर उप विकास आयुक्त ने तत्काल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह को उल्टा सब्जी मंडी, कृषि मंडी, मीट-मुर्गा मंडी, हर्बल मोड़, हॉस्पिटल मोड़, और मटकोरी कुआं के पास प्याऊ लगाने के निर्देश दिए थे।

Digital Women Trust

लेकिन कई सप्ताह बीत जाने के बावजूद धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नतीजतन फुटपाथ दुकानदारों और राहगीरों को इस तपती गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अरविंद कुमार चोपड़ा ने कहा कि यह मामला केवल एक वादा पूरा न होने का नहीं, बल्कि प्रशासनिक जिम्मेवारी से मुंह मोड़ने का उदाहरण बन चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार को फुटपाथ दुकानदार संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराएगा और तुरंत कार्रवाई की मांग करेगा।

संघ ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Jehanabad News: The footpath shopkeepers association expressed displeasure over the lack of arrangements for drinking water in the scorching heat, complained to the district administration

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़