DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: भीषण सड़क दुर्घटना सरकार की लापरवाही भ्रष्ट तंत्र का पोल खोल रही है- सुदय यादव

Jehanabad News: भीषण सड़क दुर्घटना सरकार की लापरवाही भ्रष्ट तंत्र का पोल खोल रही है- सुदय यादव
Videoshot_20250501_095155

जहानाबाद सदर विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने कहा कि जहानाबाद में बस और ट्रक के भीषण टक्कर में तीन लोगों की जिंदगियां चली गई एवं दर्जनों लोग घायल हैं ,यह सरकार की लापरवाह व्यवस्था का जीता- जागता उदाहरण है ।
कनौदी- लोदीपुर के समीप निर्मित ओवर ब्रिज का निर्माण में जिस तरह घोर लापरवाही बरती गई है इस लापरवाही का नतीजा है कि लगन के इस माह में लगभग दर्जनों से अधिक लोग सड़क हादसा में इस स्थान पर जिंदगियां खत्म चुके है लगभग 14 जिंदगियां लिल हो चुकी है अब तक सरकार सड़क सुरक्षा के नाम पर नाकाम और लापरवाह है बिहटा सरमेरा-डोभी रोड का निर्माण यूपीए सरकार के कार्यकाल 2013 में ही शुरू की गई थी जो अब तक पूर्ण रूप से कार्य पूरा नहीं कराया जा सकता है लेकिन सरकार के नेताओं हर दिन या बताते हैं कि पटना से गया तक का सफर 90 मिनट में पूरा कर ली जा सकती है लेकिन सच्चाई कुछ और वयां कर रही है ,राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है,कनौदी लोदीपुर के समीप ओवर ब्रिज एक ही लाइन से चालू है जिस कारण यह हादसा जहानाबाद में हुई है जो काफी भयावह और दर्दनाक हादसा था ।
क्या बिहार की जनता की जान इतनी सस्ती हो गई है कि हादसाओं पर सिर्फ मुआवजाओं की घोषणा कर देना ही सरकार अपनी जिम्मेदारी समझती है हम मांग करते हैं इस हादसा की उच्च स्तरीय जांच हो दोषी कर्मी और पदाधिकारी पर कार्रवाई सुनिश्चित हो ,सड़क सुरक्षा अनदेखी के लिए सरकार अपनी जवाबदेही तय करें बिहार को सत्ता की भुख वाली राजनीति नहीं संवेदनशील ,जनता की हित एवम जान माल की सुरक्षा वाली वाली सरकार की जरूरत है । इस सड़क दुर्घटना में मृतकों के परजिनों के प्रति हम संवेदना व्यक्त करते हैं एवं सभी घायलों को जल्द स्वस्थ होने का कामना करता हूं।

Jehanabad News: Terrible road accident, government’s negligence is exposing the corrupt system – Suday Yadav

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़