DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: एपीडब्ल्यूडी जिला कार्यकारिणी का गठन और दिव्यांगजनों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Jehanabad News: एपीडब्ल्यूडी जिला कार्यकारिणी का गठन और दिव्यांगजनों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
InShot_20250417_165457528

जहानाबाद एसोसिएशन ऑफ़ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटीज़ (APwD) की ओर से बुधवार को बुनियाद केंद्र, जहानाबाद में एक दिवसीय जिला कार्यकारिणी गठन एवं दिव्यांगजनों के अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से दिव्यांगजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव सुगंध नारायण प्रसाद ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मीडिया प्रभारी सह पटना जिला अध्यक्ष संजीव कुमार यादव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अगस्त कुमार, प्रदेश प्रोग्राम मैनेजर यशु पाल और प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रभारी अंजू कुमारी मौजूद रहीं।

Digital Women Trust

इस अवसर पर सर्वसम्मति से जहानाबाद जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें नवीन कुमार चंद्रवंशी को अध्यक्ष, श्रीकांत यादव को उपाध्यक्ष, विजय कुमार को सचिव और बृजेश कुमार को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। अन्य प्रमुख पदों पर भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव कुमार यादव ने कहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ‘कवि जी’ और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरदेव प्रसाद के दिशा-निर्देश पर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के हर जिले में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि दिव्यांगजन अपने संवैधानिक और सामाजिक अधिकारों के प्रति सजग हो सकें और मुख्यधारा से जुड़कर अपने हक की आवाज बुलंद कर सकें।

वक्ताओं ने दिव्यांगजनों से जुड़े कानूनों, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही दिव्यांग समुदाय से अपील की गई कि वे संगठित होकर अपने अधिकारों की रक्षा करें और समाज में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़