DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: कांग्रेस नेता उपेंद्र कुशवाहा का आकस्मिक निधन, कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

Jehanabad News: कांग्रेस नेता उपेंद्र कुशवाहा का आकस्मिक निधन, कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
IMG_20250520_120351

जहानाबाद जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश प्रतिनिधि उपेंद्र कुशवाहा का आज हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई।

दोपहर में उनके पैतृक गांव नारायणपुर पहुंचकर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका अंतिम दर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा व पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Digital Women Trust

इस दुखद अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष इश्तियाक आजम, पूर्व अध्यक्ष हरीनारायण द्विवेदी, पूर्व प्रवक्ता प्रो. भुषण कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रो. खलील अंसारी, प्रदेश के वरिष्ठ दलित नेता अशोक कुमार ‘प्रियदर्शी’, कन्हाई शर्मा, प्रो. संजीव कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर, अम्बिका यादव, चंद्रिका प्रसाद मंडल, तवरेज आलम, दुर्गेश पांडेय, वशिमुल हक रुस्तम सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

सभी नेताओं ने उपेंद्र कुशवाहा के सामाजिक योगदान एवं पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी ने उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़