DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: गाइड से जुड़े छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक होंगे सम्मानित : हरिशंकर कुमार

Jehanabad News: गाइड से जुड़े छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक होंगे सम्मानित : हरिशंकर कुमार
IMG_20251231_194853


जहानाबाद बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय प्रकोष्ठ, जहानाबाद में वर्ष 2026 के जनवरी माह के कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार ने बताया कि स्काउट-गाइड से जुड़े लोगों द्वारा वर्ष 2025 में किए गए सामाजिक, प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 2 जनवरी 2026 को सामाजिक सेवा, प्रशासनिक सहयोग और शैक्षणिक गतिविधियों में सराहनीय भूमिका निभाने वाले स्काउट-गाइड से जुड़े छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं 5 जनवरी को कार्यालय परिसर में स्काउट-गाइड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित कर स्वच्छता अभियान की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में 6 जनवरी को रेड क्रॉस सोसाइटी, जहानाबाद के यूथ क्लब से स्काउट-गाइड को जोड़ा जाएगा। इसके बाद 7 जनवरी से प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी, छत्तीसगढ़ (रायपुर) के लिए सात सदस्यीय दल प्रस्थान करेगा।
जिला संगठन आयुक्त ने आगे बताया कि 16 जनवरी से 25 जनवरी तक विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रनिर्माण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, साथ ही 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियां की जाएंगी। इसके बाद 27 जनवरी से 31 जनवरी तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बैठक के दौरान स्काउट-गाइड के शुभम कुमार, अंकित कुमार एवं अभिजीत आनंद ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

Jehanabad News: Students, teachers and headmasters associated with the guide will be honored: Harishankar Kumar

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़