DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर बाल विद्या मंदिर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Jehanabad News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर बाल विद्या मंदिर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
IMG_20250830_135014

जहानाबाद राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बाल विद्या मंदिर, मंगल नगर बभना, जहानाबाद में खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में कब्बडी (लड़कियाँ एवं लड़के), बॉलीबॉल और दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गर्ल्स कब्बडी में कक्षा 9वीं की छात्राओं ने जीत दर्ज की, वहीं बॉयज कब्बडी और बॉलीबॉल प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की टीम ने बाज़ी मारी। दौड़ प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण विद्यालय के चेयरमैन महोदय का संबोधन रहा। उन्होंने कहा कि “खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है। खेलों से शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी निर्माण होता है।” उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं और आश्वस्त किया कि विद्यालय भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को जारी रखेगा।

प्रतियोगिता का संचालन शिक्षकों व खेल प्रशिक्षकों की देखरेख में हुआ। विजेताओं को पदक व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जबकि अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहित किया गया।

विद्यालय प्रशासन ने संदेश दिया कि – “खेलों के बिना शिक्षा अधूरी है। मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त पीढ़ी का निर्माण ही हमारा उद्देश्य है।”

Jehanabad News: Sports competition organized at Bal Vidya Mandir on National Sports Day

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़